हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चंडीगढ़ पर हरि...

    चंडीगढ़ पर हरियाणा-पंजाब में तकरार, हरियाणा विधानसभा का एक दिन का स्पेशल सत्र 5 अप्रैल को

    CM Khattar

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंड़ीगढ़ मामले पर हरियाणा और पंजाब में तकरार बढ़ गई है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री खट्टर समेत अन्य नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक में फैसला हुआ कि हरियाणा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 5 अप्रैल को होगा। गौरतलब हैं कि पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाने के मद्देनजर अचानक हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया कि 5 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

    क्या है मामला

    गौरतलब हैं कि एक अप्रैल को पंजाब विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। यह विशेष सत्र केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू किए जाने के मद्देनजर बुलाया गया था। इस सत्र का आयोजन चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून के विरोध में किया गया। इसमें प्रस्?ताव पारित कर चंडीगढ़ पर हक जताते हुए इसे पंजाब को सौंपने और केंद्रीय सेवा कानून को यहां लागू नहीं करने की मांग की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here