हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी हरियाणा स्कूल...

    हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद लड़कियों को करवाएगा स्किल डिवेलपमेंट की ट्रेनिंग

    Skill Development Training sachkahoon

    पूरे प्रदेश के 1190 स्कूलों का किया चयन

    • हर ब्लॉक से 10-10 स्कूल होंगे शामिल

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद किशोरावस्था की लड़कियों को विभिन्न प्रकार की स्किल डिवेलपमेंट की ट्रेनिंग (Skill Development Training) करवाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरे प्रदेश के 1190 स्कूलों का चयन किया है। हर ब्लॉक से 10 स्कूलों का चयन किया गया है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुई में 5 दिवसीय स्किल डिवेल्पमेंट ट्रैनिंग कैम्प की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्यथिति के तौर पर गांव सुई के पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य चेतन दास वलेचा को मुख्यातिथि के तौर पर बुलाया गया। उन्होंने कैम्प का शुभारंभ किया।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुई के प्राचार्य अनिल सांगवान ने बताया कि जिला परियोजना सयोजक के द्वारा एक पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि किशोरावस्था की लड़कियों को ट्रैनिंग करवानी है। जिसके लिए सीनियर सेकंडरी के लिए 5000 रुपये का बजट भी दिया गया है। 5 दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन 4 सत्र तक चलेगा। आज छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट के बारे में जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में स्कूल की ड्राइंग की अध्यापिका पुष्पा देवी ने छात्राओं को टिशु पेपर व चार्ट के माध्यम से फूल बनाने, आयल पेंटिंग, फेब्रिक पेंटिंग बनाने सिखाये। उन्हें रंगोली बनानी भी सिखाई। इस दौरान प्राचार्य अनिल सांगवान ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की ये काफी अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश है कि छात्राओं को स्वयं की स्वच्छता, जैविक खेती, वार्ता के नियम व फर्स्ट एड ट्रैनिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस के बारे में जानकारी देनी है।

    उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चें जब स्कूल से जाएंगे, तब वे बहुत कुछ सीख के जाएंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता नवीन कौशिक ने बच्चों को आपस में मातृ भाषा में वार्ता करने के गुर दिए। वहीं अंग्रेजी प्रवक्ता कर्मबीर ने अंग्रेजी में बात करनी सिखाई। उन्हें बताया कि जब आप किसी से बात करते है तो उसका क्या तरीका होता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here