हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश हरियाणा में 1...

    हरियाणा में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी की छुट्टियों का ऐलान

    Schools will open from tomorrow sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बढ़ती ठंड के बीच हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूल चाहे सरकारी हो चाहे प्राइवेट सभी बंद रहेंगे। और 16 जनवरी को तय समय पर स्कूल खुलेंगे। आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों की विंटर वेकेशन रद्द कर दी है। उन्हें सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक एक्सट्रा पढ़ाई के लिए स्कूल आना होगा।

    वहीं आपको बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा के शिक्षामंत्री ने हरियाणा में विंटर वेकेशन लीव का ऐलान किया था।। धुंध व ठंड की वजह से लोगों का घटरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन लीव शुरू हो जाएगी। यह जानकारी हरियाणा के शिक्षामंत्री ने दी है।

    शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सुबह से समय गहरी धुंध छाए रहने से हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया था। वहीं अब 15 दिन स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप बना रहता है। इसलिए 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखे जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here