हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा को बिजली परियोजनाओं के लिए केन्द्र से मिलेंगे 6797 करोड़ रुपए

    Haryana
    Haryana: हरियाणा को बिजली परियोजनाओं के लिए केन्द्र से मिलेंगे 6797 करोड़ रुपए

    हाईटेक होंगी लाइनें, स्मार्ट मीटर लगेंगे

    • फरीदाबाद-गुरुग्राम को मिलेंगे साढ़े तीन हजार करोड़

    चण्डीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Haryana Power Projects: केन्द्र सरकार ने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत हरियाणा राज्य को बिजली की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 6797 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले के लिए सिस्टम आधुनिकीकरण और स्मार्ट वितरण के लिए 3,638.21 करोड़ रुपए के कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दी। Haryana

    आरडीएसएस यानि पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र की वित्तीय क्षमता और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। विज ने बताया कि इसमें स्मार्ट मीटरिंग कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करना और प्रीपेड स्मार्ट मीटर की स्थापना शुरू करना इत्यादि कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि वितरण उपयोगिताओं की वित्तीय व्यवहार्यता पूरे बिजली क्षेत्र मूल्य श्रृंखला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। Haryana

    यह भी पढ़ें:– फरल में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here