हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा के मोहित यादव एक बार फिर देश का परचम लहराने को तैयार!

    Haryana News
    Haryana: हरियाणा के मोहित यादव एक बार फिर देश का परचम लहराने को तैयार!
    भिवानी (सच कहूँ / इन्द्रवेश)। भारत के युवा टेक्नोलॉजिस्ट और उद्यमी मोहित यादव एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने को तैयार हैं। भिवानी जिले से ताल्लुक रखने वाले मोहित यादव को स्टार्टअप महाकुंभ 2025 (Startup Maha Kumbh 2025) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार और स्टार्टअप इंडिया की अगुवाई में 3-5 अप्रैल 2025 तक भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप और नवाचार सम्मेलनों में से एक है, जिसमें दुनिया भर से निवेशक, उद्योग जगत के नेता और नीति-निमार्ता शामिल होंगे। Haryana News
    बता दें कि मोहित एमके ऐप क्रिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ है। एक तेजी से बढ़ती टेक स्टार्टअप जो एआई रोबोटिक्स और डेटा साइंस में अत्याधुनिक समाधान प्रदान करती है। उनकी कंपनी ने दुनिया के एक हजार से अधिक क्लाइंट्स को सर्विस दी है। मोहित यादव द्वारा विकसित किया गया एआई आधारित आॅटोमैटिक व्हीकल सेफ्टी सॉफ्टवेयर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है।
    इस सॉफ्टवेयर को कार में इंस्टॉल करने के बाद वाहन स्वत: किसी भी दुर्घटना को टालने में सक्षम हो जाता है। इस तकनीक की तारीफ खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की है। यह आयोजन स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी और उद्योग संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत और दुनिया भर के 10 हजार से अधिक स्टार्टअप्स, एक हजार से अधिक निवेशक, फारचून 500 कंपनियों के सीईओ और नीति-निर्माता शामिल हो रहे हैं। Haryana News