हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नि:शुल्क चिकि...

    नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मे 140 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच

    Kharkhauda
    Kharkhauda नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मे 140 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच

    खरखौदा, सच कहूं/ हेमंत कुमार। दिल्ली मार्ग पर स्थित लाला जय नारायण धर्मशाला में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में शिविर में नेत्र जांच, न्यूरोथैरेपी, फिजियोथैरेपी, हड्डी रोग, स्त्री रोग व जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न चिकित्सा शिविर में 140 मरीजों की जांच कर 8 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शेख सराय, दिल्ली के वेणु आई हॉस्पिटल भेजा गया। समिति ने मरीजों के आने-जाने, ठहरने व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की। अन्य मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

    राज अस्पताल सोनीपत की टीम ने जनरल फिजिशियन व स्त्री रोग सेवाएं दीं। फिजियोथैरेपी और न्यूरोथैरेपी विशेषज्ञ राजू कोच ने 50 मरीजों का इलाज कर दर्द व शारीरिक समस्याओं से राहत दी। पंकज गुप्ता ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के पहले वीरवार को आयोजित होता है। इस अवसर पर धर्मपाल गर्ग, पवन सिंगला, अमित सिंगला, पुष्पेश गर्ग, धम्मल फौजी, हंसराज अरोड़ा, प्रदीप सिंगला, पवन भौरिया, अमीचंद फौजी, बिजेंद्र जांगड़ा, रोहित राठौर, धर्मेंद्र हलवाई, पीयूष गुप्ता सहित मौजूद रहे।