हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब न्यू कैलाश नग...

    न्यू कैलाश नगर में सेहत मंत्री बलवीर सिंह का निरीक्षण, कई घरों में मिला डेंगू लारवा

    Ludhiana News
    Ludhiana News: न्यू कैलाश नगर में सेहत मंत्री बलवीर सिंह का निरीक्षण, कई घरों में मिला डेंगू लारवा

    20 हजार आशा वर्कर व स्कूली बच्चों की फौज उतरेगी मैदान में

    • जागरुकता के लिए हर गांव में सेहत समितियां गठित

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने शुक्रवार को लुधियाना से राज्यव्यापी ‘हर शुक्रवार-डेंगू पर वॉर’ अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत हर शुक्रवार को लोगों को अपने घरों में मच्छर-जनित रोगों की रोकथाम हेतु सफाई अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। Ludhiana News

    अभियान के तहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने न्यू कैलाश नगर की गली नंबर-1 का दौरा कर कई घरों का गहन निरीक्षण किया। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान कई घरों में कूलर, फूलदान, पानी के ड्रम, फ्रिज की ट्रे और पानी के टैंक जैसे स्थानों में डेंगू के लारवे पाए गए।

    मंत्री ने स्थानीय निवासियों को जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। इसलिए प्रत्येक शुक्रवार को कूलर, पानी की टंकियां और अन्य जल भंडारण स्थलों की सफाई और सुखाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरी बाजू की शर्ट पहनें और मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाएं।

    आशा वर्कर और शिक्षक निभाएंगे अहम भूमिका | Ludhiana News

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब में 20,000 आशा वर्कर हर शुक्रवार को घर-घर जाकर डेंगू लारवे की जांच और जन-जागरूकता का कार्य करेंगी। इसके साथ ही राज्य के स्कूली शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे लगभग 20 लाख छात्रों को डेंगू की रोकथाम के बारे में जागरूक कर सकें। यह छात्र समुदाय में जागरूकता फैलाने की दिशा में ‘स्वास्थ्य सैनिक’ की भूमिका निभाएंगे।

    उन्होंने बताया कि पंजाब के हर गांव में 15 सदस्यों वाली स्वास्थ्य समिति गठित की गई है, जिन्हें डेंगू लारवे की पहचान और नष्ट करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण स्तर पर भी सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: रामा मंडी में तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त