हमसे जुड़े

Follow us

22.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश हरियाणा, दिल्...

    हरियाणा, दिल्ली में चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल, लू का प्रकोप जारी

    Summer Tips

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो पिछले पांच साल में अप्रैल में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था। देश में 29 अप्रैल, 1941 को महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    तापमान में थोड़ी गिरावट की उम्मीद

    मौसम विभाग ने सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट का उम्मीद जतायी थी, क्योंकि उसके वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने पूवार्नुमान लगाया था कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण मंगलवार को पारा गिरकर लगभग 40 डिग्री पर आने के आसार हैं। इससे गर्मी का असर कुछ हद तक कम हो जायेगा। उन्होंने कहा, ‘बुधवार और गुरुवार को तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन शुक्रवार को इसमें फिर वृद्धि का अनुमान है। उत्तर पश्चिम में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे दिल्ली में बादल छायेंगे, जिसके कारण अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री नीचे आ सकता है। बादल छाये रहने के बावजूद बारिश होने के आसार नहीं हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here