हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर, 45 लोगों की मौत

    Bathinda News
    Bathinda News: 40 डिग्री से. के नजदीक पहुंचा बठिंडा का तापमान, एक की मौत

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के ओरेगन राज्य के मुल्टनोमाह काउंटी में अत्यधिक गर्म मौसम के कारण 45 लोगों की मौत हो गई है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुल्टनोमाह काउंटी मेडिकल एक्जामिनर प्रोग्राम की रिपोर्ट में 25 जून (शुक्रवार) से लेकर अब तक अत्यधिक गर्मी के कारण 45 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘मौत का प्रारंभिक कारण हाइपरथर्मिया है, इस स्थिति में शरीर का तापमान असामान्य रूप से बहुत अधिक हो जाता है। यह स्थिति वातावरण में अत्यधिक गर्मी को शरीर के सहन नहीं कर पाने के कारण उत्पन्न होती है।

    रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से अब तक अत्यधिक गर्मी की स्थिति को लेकर रिकॉर्ड संख्या में आपातकालीन कॉल किए गए हैं। जिन लोगों की अत्यधिक गर्मी से मौत हुई है, उनकी उम्र 44 से 97 वर्ष के बीच है। विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थिति को देखते हुए तीन कूलिंग सेंटर स्थापित किए हैं। इसके अलावा नौ पुस्तकालयों का इस्तेमाल भी कूलिंग सेंटर के रूप में किया जा रहा है। इस दौरान करीब 8,000 लोग इन कूलिंग सेंटरों में आए हैं।

    • अमेरिका के ओरेगन राज्य के मुल्टनोमाह काउंटी में पड़ रही अत्यधिक गर्मी
    • 45 लोगों की जा चुकी है जान
    • मौत का प्रारंभिक कारण हाइपरथर्मिया
    • शरीर का तापमान असामान्य रूप से बहुत अधिक हो जाता है।
    • गर्मी के कारण मरने वालों की उम्र 44 से 97 वर्ष के बीच
    • स्थिति को देखते हुए तीन कूलिंग सेंटर स्थापित

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।