हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Weather Today...

    Weather Today: खत्म होने वाली है हीटवेव, फिर इन राज्यों में होगी बारिश ही बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख

    Weather Today
    Weather Today: खत्म होने वाली है हीटवेव, फिर इन राज्यों में होगी बारिश ही बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख

    Weather Today: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्रों पर जहां बर्फबारी के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। तेज़ हवाओं के साथ बारिश आने के बावजूद भी सरसा व हिसार क्षेत्र में अधिकतम तापमान ने मई महीने के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटे के दौरान सरस का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस बना रहा तो हिसार का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों जिलों में ही शुक्रवार से रुक-रुक कर बूंदाबांदी चल रही है। हिसार में तो बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके बावजूद भी अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी हुए न्यूनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार रविवार के बाद अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक इतना अधिक तापमान मई महीने के अंत या जून की शुरुआत में रिकॉर्ड किया जाता है। पर इस बार मई महीने की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान ने आसमान छू लिया है। हरियाणा के क्षेत्र में अब तक गर्मी के मौसम में 48 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान पहुंचने का रिकॉर्ड है। यदि इससे ज्यादा बढ़ता है तो यह इस शताब्दी का सबसे अधिक तापमान माना जाएगा।

    Mother’s Day 2024: मदर्स डे को बनाएं खास: पसंदीदा कविता या प्यार भरा पत्र भेजें

    आज बारिश,कल से फिर बढ़ेगा तापमान | Weather Today

    भारत मौसम विभाग के अनुसार 12 मई तक इसी तरह गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 13 मई से एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत सहित दक्षिण के राज्यों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान व उत्तर प्रदेश में लोगों को जहां हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है, तो पंजाब हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में भी अधिकतम पारा आसमान छू रहा है।भारत मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राहत मिलने की उम्मीद थी, पर ऐसा नहीं हुआ। दूसरी तरफ देश के कुछ राज्यों में बारिश,आंधी, बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर किया है।

    राजस्थान में हीट वेव तो पंजाब-हरियाणा में हो सकती है बूंदाबांदी | Weather Today

    पश्चिमी राजस्थान में वर्तमान में हीट वेव चल रही है। आगामी दिनों में भी यहाँ हीट वेव की ही संभावना है। हालांकि 12 मई को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 12 मई तक तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा 12 से 13 मई के बीच दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी भी आ सकती है। भारत मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तरप्रदेश,मध्य प्रदेश और कर्नाटक में अभी हीट वेव की स्थिति बनी हुई रहेगी।

    उत्तर प्रदेश में भी राहत नहीं

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 12 मई से 13 मई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। 12 मई और 13 मई को हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में और 12 मई तक उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की उम्मीद बनी हुई है। पर ह्यूमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here