हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता

    Uttarkashi cloudburst
    Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता

    Uttarkashi cloudburst disaster: उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर रविवार देर रात बादल फटने की भीषण घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों के लापता होने की सूचना है। इस बात की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को की गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि लापता लोग एक निर्माणाधीन होटल में कार्यरत मजदूर थे, जिसे बादल फटने से भारी क्षति पहुंची है। यह आपदा क्षेत्र में हो रही मूसलधार वर्षा के कारण घटित हुई। Uttarkashi cloudburst

    मौसम विभाग का रेड अलर्ट

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार के लिए उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। विभाग ने कई जिलों में वज्रपात और भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई थी। लगातार बारिश के कारण राज्य में अनेक स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। नंदप्रयाग और भनेरोपानी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन के चलते सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग को पूर्णतः बंद कर दिया गया है। यह मार्ग केदारनाथ यात्रा के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, जिसके चलते तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोका गया है।

    यमुनोत्री मार्ग और अन्य क्षेत्रों में स्थिति गंभीर | Uttarkashi cloudburst

    यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी सिलाई बैंड के निकट दो से तीन स्थानों पर बाधित हुआ है। बड़कोट में एनएच विभाग को आवश्यक सूचना दे दी गई है। वहीं स्यानाचट्टी के पास एक नाले में मलबा भरने से यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया है, जिससे निचले क्षेत्रों के होटलों पर खतरा और बढ़ गया है।

    चमोली, पौड़ी, देहरादून और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में लगातार भारी वर्षा हो रही है। भूस्खलन के चलते कई संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे नागरिकों से सचेत रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। Uttarkashi cloudburst

    Earthquake: भूकंप से तेज झटकों से थर्राया पाकिस्तान, डर के मारे घरों से बाहर निकल भागे लोग