हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home अन्य खबरें माउंट आबू में...

    माउंट आबू में 24 घंटे में 324 मिलीमीटर बारिश

    Heavy Rain, Mount Abu, Landslide, Died, Injured

    माउंटआबू: राजस्थान के माउंट आबू, सिरोही और बाड़मेर में लगातार 4 दिन से हो रही बारिश (Heavy Rain) की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। माउंट आबू में मंगलवार से लेकर बुधवार तक 24 घंटे में 324 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद हो गए हैं। इससे यहां करीब 2 हजार टूरिस्ट फंस गए हैं। उधर सिरोही में अणगौर डैम टूट गया है, 21 ओवरफ्लो हो रहे हैं।  माउंट आबू में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंड स्लाइड हुई हैं। यहां के सात घूम में हुई लैंड स्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ता साफ करने की कोशिश में लगी है।

    बाड़मेर में अलर्ट, स्कूलों की हुई छुट्टी | Heavy Rain

    • बाड़मेर में फिलहाल बारिश थम गई है। यहां राहत कार्य तेज कर दिया गया है।
    • जिले के गुड़ामालानी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
    • यहां देर रात से रेसक्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
    • यहां पिछले चार दिनों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
    • बाढ़ के हालात देखते हुए वसुंधरा राजे जिले के अफसरों के साथ लगातार कॉन्टैक्ट कर रही हैं।
    • वेदर डिपार्टमेंट ने बाड़मेर में बुधवार से गुरुवार के बीच 24 घंटे में फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
    • इसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी डिक्लेयर कर दी गई है।

    अणगौर बांध टूटा, 15 बांध ओवरफ्लो | Heavy Rain

    • सिरोही शहर को पानी सप्लाई करने वाले बेहद अहम अणगौर डैम की दीवार टूट गई।
    • इससे डैम का करीब 7 फीट वाटर लेवल कम हो गया है।
    • इस घटना के बाद एडमिनिस्ट्रेशन राहत के काम में जुट गया है।
    • जिले में कुल 31 डैम हैं। इनमें से 15 ओवरफ्लो हो चुके हैं।
    • उधर, बांसवाड़ा में भी लगातार हो रही बारिश के बाद हैरोबांध लबालब भर गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।