हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी में भारी...

    यूपी में भारी बारिश से हाहाकार

    Heavy rains in UP in UP

    अभी तक 92 की मौत, नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान पंजाब में लगतार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यमुनानगर में यमुना उफान पर है जिससे वहां पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। प्रशासन ने यमुना के आस-पास के इलाकों में बसे परिवारों को सुरक्षित स्थाना पर ले गए है। वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश से अब तक 92 लाख लोगों की मौत हो गई है।

    गाजियाबाद के लोनी इलाके में बने अस्पताल में पानी भर गया है जिसके कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या ने डॉक्टरों और अस्पताल के बाकी स्टाफ को भी परेशान किया हुआ है। हाल ही में बिहार से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई थीं। कन्नौज में दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से दो जगह दीवार गिरने से एक गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर दीवार गिरने से हादसे की खबर है. लोगों का गुस्सा जल निगम पर है क्योंकि जल निगम की तरफ से बनाए गड्ढों में भी पानी भर गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।