हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Himachal News...

    Himachal News: हिमाचल प्रदेश की बेटी ने खेल की दुनिया में रच दिया इतिहास

    Himachal News:
    Himachal News: हिमाचल प्रदेश की बेटी ने खेल की दुनिया में रच दिया इतिहास

    Himachal News: शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की कुसुम ठाकुर ने चौथी आॅल इंडिया ओपन एथलेटिक मीट में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पटना में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुसुम ने 24.19 सेकंड में दौड़ पूरी की और हिमाचल प्रदेश के लिए पहला महिला वर्ग का 200 मीटर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की सुधेशना हनमंत शिवांकर ने 24.24 सेकंड के साथ रजत, जबकि हिमाचल प्रदेश की ही समृति जम्वाल ने 24.49 सेकंड में कांस्य पदक अपने नाम किया। कुसुम ठाकुर की यह उपलब्धि किसी चमत्कार से कम नहीं है। करीब ढाई साल पहले उनके दोनों फेफड़ों में पानी भर गया था और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह दौड़ने की उम्मीद तक छोड़ दें। लेकिन कुसुम ने इस असंभव स्थिति को चुनौती मानकर खुद को साबित किया। उनके अदम्य साहस और संघर्ष ने उन्हें आज उस मुकाम पर पहुंचाया है, जहां वह राष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं।

    Science News: 8 अबर साल बाद ऐसी दिखेगी धरती, मिल गई पहली झलक!

    कुसुम ठाकुर इससे पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुकी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चौंपियनशिप में नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और इसके बाद आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी पदक हासिल किए थे। कुसुम वर्तमान में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में कला संकाय की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने भाई हरीश चन्द्र, माता-पिता, कोच अंकित चंबयाल और गुरुजनों को देती हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली कुसुम का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here