हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    एचआईवी के सह खोजकर्ता ल्यूक मॉन्टैग्नियर निधन

    Luc Montagnier

    पेरिस (एजेंसी)। ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के सह-खोजकर्ता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता ल्यूक मॉन्टैग्नियर का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष थे। मॉन्टैग्रियर के निधन की खबर फ्रांस के शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री फ्रेडरिक विडाल वीरवार को दी। विडाल ने ट्वीट कर कहा, ‘ल्यूक मॉन्टैग्नियर निधन होने से फ्रांस ने 2008 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एक महान शोधकर्ता, एड्स से जुड़े वायरस के सह-खोजकर्ता को खो दिया है।’ उल्लेखनीय है कि फ्रांस सोइर दैनिक ने पेरिस के पश्चिम में न्यूली-सुर-सीन स्थित एक अमेरिकी अस्पताल में मंगलवार को मॉन्टैग्नियर के निधन होने की सूचना दी थी। शहर के प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। मॉन्टैग्नियर की एचआईवी की खोज ने एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) के परीक्षण और उपचार का मार्ग प्रशस्त किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here