हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर हमला, महिला गंभीर, हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। जिले के नोहर कस्बे के वार्ड 26 स्थित किसान छात्रावास के पास एक घर में घुसकर धारदार हथियार व लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। नोहर थाना पुलिस ने नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार वार्ड 26, नोहर निवासी 24 वर्षीय अमीर पुत्र शौकीन कुम्हार ने नोहर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि 23 मार्च को अपराह्न करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी नूरनामा खातून और माता मदीना के साथ घर के कमरे में बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी रूस्तम पुत्र मोसम अली निवासी वार्ड 30, नोहर, मणी निवासी सिरसा, सलीम निवासी चक मेघसिंहपुरा, मोहनलाल पंडित निवासी सेक्टर 5, नोहर तथा 3 अन्य अज्ञात व्यक्ति, जिनके चेहरे ढके हुए थे, एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मणी के हाथ में तलवार थी, जबकि अन्य के पास लाठियां व डंडे थे।

    हमले में अमीर, उसकी पत्नी और उसकी माता तीनों घायल हो गए | Hanumangarh News

    आरोप है कि जब प्रार्थी की माता मदीना ने उन्हें गाली देने से रोका और घर से बाहर जाने को कहा, तो मणी ने जान से मारने की नीयत से तलवार से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर अमीर और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में अमीर, उसकी पत्नी और उसकी माता तीनों घायल हो गए।

    घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर तीनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मोटर साइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमीर की माता मदीना की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल विजय कुमार को सौंपी है।

    पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर लंबे समय से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम से ई-मेल के जरिए प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव नेठराना तहसील भादरा निवासी बिमला स्वामी पत्नी पालाराम स्वामी ने पुलिस कंट्रोल रूम को भेजी गई शिकायत में बताया कि वह एक सामान्य परिवार से संबंधित है। पिछले करीब 25 से 30 वर्षांे से उसका पति पालाराम स्वामी उसके साथ लगातार मारपीट करता आ रहा है।

    महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर बिना किसी कारण उसे बुरी तरह पीटता है और कई बार घर से बाहर निकाल देता है। पिछले 4-5 दिनों में उसके साथ अत्यधिक मारपीट की गई, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान हो गई है। आरोप है कि हाल ही में उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया गया। शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि उसके पति के साथ उसकी देवरानी अंजू स्वामी और देवर श्रवण स्वामी भी मारपीट व प्रताड़ना में शामिल हैं। तीनों मिलकर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हैं तथा अश्लील गालियां निकालते हैं।

    महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी संपत्ति व जमीन हड़पना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से उसे व उसके बेटे को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि आरोपी आपस में फोन पर बातचीत कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी चंद्रकला कर रही हैं। Hanumangarh News