हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश गुरदासपुर और ...

    गुरदासपुर और सरसा में अमित शाह ने विरोधियों को घेरा

    Amit Shah
    2024 में फिर से बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा, मोदी होंगे प्रधानमंत्री: शाह

    2024 में फिर से बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा, मोदी होंगे प्रधानमंत्री: शाह

    सरसा/गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को देश के गृह मंत्री (Amit Shah) ने पंजाब के गुरदासपुर और हरियाणा के सरसा में जनसभाओं को संबोधित किया। गुरदासपुर में जहां उन्होंने मौजूदा आप सरकार को घेरा वहीं हरियाणा के सरसा में पूर्व की सरकारों खास तौर पर भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल पर निशाना लगाते हुए कई वार किए। वहीं गृह मंत्री ने दावा किया 2024 में एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। Amit Shah

    Amit Shah

    शाह ने मौजूदा मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा की माताओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने देश की सेना में अपने लाल दिए। उन्होंने किसानों को भी प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा के किसानों ने देश में अन्न की जरूरत पर अन्न दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की भी सराहना की। Amit Shah

    भूपेंद्र हुड्डा को शाह का चैलेंज | (Amit Shah)

    उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए कहा कि किसानों की वो बात करते हैं तो दस साल का रिकॉर्ड लेकर आ जाओ, किसने ज्यादा गेहूं और धान खरीदा, किसने ज्यादा रुपये में धान और गेहूं खरीदा। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने दस साल में कभी भी किसानों को सीधा रुपया नहीं भेजा, मनोहर लाल ने भावांतर भरपाई योजना लागू की। अमित शाह ने कहा कि हुड्डा के टाइम पर थ्री डी सरकार थी, यानी दरबारी, दामाद और डिलरों की सरकार थी। इसे मनोहर लाल ने खत्म किया है। पहली बार हरियाणा को पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले रोहतक का मुख्यमंत्री होता था।

    Amit Shah

    शाह ने चौधरी देवीलाल का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने किसानों के लिए जो सपने देखे थे उन्हें नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल की तारीफ भी की। अमित शाह ने रैली में सरकार के अनेक कार्यों को गिनवाया और हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कश्मीर हमारा है, हरियाणा वालों ने दस की दस सीट दी, हमने 370 हटा दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के आशीर्वाद से आपने मोदी जी को दो-दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। हरियाणा ने दस की दस सीट भाजपा को दी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में भी मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाओ। इसके बाद भारत माता की जय के जयकारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया। Amit Shah

    पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है: शाह

    गुरदासपुर (पंजाब)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना सारा समय देशभर में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमने में बिताते हैं। शाह ने कहा कि कभी-कभी उन्हें आश्चर्य होता है कि मान मुख्यमंत्री हैं या पायलट। नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘मैंने अपने पूरे जीवन में ह्यआपह्ण के नेतृत्व वाली ऐसी सरकार नहीं देखी, जो खोखले वादे करती हो।’’

    Amit Shah

    मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का एक ही काम है। केजरीवाल को यदि चेन्नई जाना है, तो वह उन्हें चेन्नई ले जाने के लिए विमान से दिल्ली जाते हैं। यदि उन्हें (केजरीवाल को) कोलकाता जाना है, तो फिर वह (मान) विमान लेते हैं और उन्हें कोलकाता ले जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल के देशव्यापी दौरे की व्यवस्था पंजाब के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। मैं अक्सर सोचता हूं कि वह मुख्यमंत्री हैं या पायलट। उनका पूरा समय केजरीवाल के दौरों में बीत जाता है और इसी का नतीजा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है।’’ शाह ने कहा कि यहां लोग सुरक्षित नहीं हैं। Amit Shah

    यह भी पढ़ें:– Meerut: ‘बाहुबली’ समोसा खाओ, 71 हजार इनाम पाओ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here