हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश गृह मंत्री वि...

    गृह मंत्री विज बाथरूम में गिरे, पैर में आया फ्रैक्चर

    Home Minister Vij falls in bathroom, fracture in leg
    चंडीगढ़ सच कहूँ/अनिल कक्कड़। प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, उसी बीच प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज के चोटिल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अनिल विज मंगलवार को हादसे का शिकार हो गए। वे दोपहर में अपने घर पर बाथरूम में फिसल गए। जिसके बाद उनकी जांघ में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल लेकर जाया गया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विज अपने शास्त्री कॉलोनी आवास पर थे।
    सीएम खटटर विज का हाल जांनने पहुँचे मैक्स अस्पताल

    वह बाथरूम में गए थे कि अचानक पैर फिसल गया और उनके चींखने की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी तत्काल अंदर गए और उन्हें बाहर लेकर आए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। सूचना मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी गृहमंत्री आवास पर पहुंचे। इसके बाद अनिल विज को अंबाला साहा हाई वे पर स्थित सीलाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उनका एक्सरे करने के बाद पैर में फ्रैक्चर की बात कही है। इसके बाद अनिल विज को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।