हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Honor Killing...

    Honor Killing in Gurugram: पति के साथ रह रही युवती की मां-बाप व भाई ने की हत्या

    Honor Killing in Gurugram
    Honor Killing in Gurugram पति के साथ रह रही युवती की मां-बाप व भाई ने की हत्या

    संजय कुमार मेहरा
    गुरुग्राम। Honor Killing in Gurugram: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में ऑनर कीलिंग का मामला सामने आया है। लव मैरिज करके अपने पति के साथ ससुराल में रह रही युवती को वहीं पर जाकर उसकी मां, बाप व भाई ने हत्या कर दी। फिर शव को अपने साथ ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस घटनाक्रम के दौरान युवती का पति घर पर नहीं थी। यह घटना सेक्टर-102 स्थित रॉफ आलयाज सोसायटी की है।

    जानकारी के अनुसार अंजलि (22) नामक युवती ने 19 दिसम्बर 2022 में अपने ही गांव सुरहेती जिला झज्जर के रहने वाले संदीप से लव मैरिज की थी। संदीप व अंजलि एक ही गांव सुरहेती के रहने वाले थे। संदीप गुरुग्राम में एक बार में बाउंसर की नौकरी करता है। पिछले कुछ दिनों से संदीप के साथ उसका साला कुनाल व कुनाल की पत्नी भी आकर रहने लगे। गुरुवार को संदीप अपनी बहन व बुआ के घर पर सिंधारा देने के लिए गया था।

    उसकी पत्नी, साला व साले की पत्नी फ्लैट पर ही थे। संदीप ने बताया कि दोपहर को करीब 1 बजे उसके एक साथी ने फोन करके उसे बताया कि उसकी पत्नी अंजलि की मृत्यु हो गई है। अंजलि के घर वाले उसका गांव सुरहेती में अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इसी सूचना पर वह जब गुरुग्राम में फ्लैट पर आया तो फ्लैट बंद मिला।

    वहां पर उसे कोई नहीं मिला। संदीप ने आरोप लगाया कि अंजलि के पिता, मां, भाई व उसके भाई की पत्नी ने अंजलि की हत्या करके उसे सुरहेती गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। संदीप की शिकायत पर धनकोट चौकी में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों अंजलि का पिता कुलदीप, मां रिंकी व भाई कुनाल को गिरफ्तार किया है।

    मर्जी के खिलाफ शादी करने से खफा थे परिजन

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अंजलि के परिजनों ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में कहा है कि वे अंजलि द्वारा उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने से खफा थे। योजना बनाकर उन्होंने अंजलि के भाई व भाभी को उसके पास रहने के लिए भेज दिया। वह बहन के घर पर रहकर उसकी हत्या के लिए उचित समय के इंतजार में था। मौका पाकर उन्होंने हत्या को अंजाम दिया। अंजलि के भाई कुनाल व मां रिंकी ने अंजलि के हाथ-पैर पकड़े और पिता कुलदीप ने अंजलि का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसका शव ले जाकर इसलिए जला दिया, ताकि उसका पोस्टमार्टम ना हो सके। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here