हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश हिंदी सिनेमा ...

    हिंदी सिनेमा के लिए भयावह सप्ताह : राहुल

    National Herald Case

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के साथ भारतीय सिनेमा के लिए यह भयावह सप्ताह बन गया है।” गौरतलब है कि बुधवार को प्रख्यात अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था। कांग्रेस नेता ने कहा, “ऋषि कपूर एक असाधारण अभिनेता थे और उनके चाहने वाले हर पीढ़ी के लोग थे। लोग उनको बहुत याद करते रहेंगे। उनके परिजनों तथा दुनियाभर में फैले उनके मित्रों तथा फैन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।” ऋषि कपूर का आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।