हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश होशियारपुर: ज...

    होशियारपुर: जिंदगी की जंग हार गया मासूम

    Hrithik Dies Sachkahoon

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। ग्गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर खियाला में रविवार सुबह बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक की जिंदगी एनडीआरएफ के जवान नहीं बचा सके। उन्होंने करीब साढ़े 9 घंटे की मशक्कत के बाद उसे उस पाइप से बाहर निकाल लिया, जिसके 100 फीट नीचे वह फंसा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब 2.30 बजे रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया था। बताया जा रहा है कि जिस तकनीक से फतेहवीर को बाहर निकाला गया था, उसी से ऋतिक को बाहर निकाला गया।  इससे पहले, रविवार सुबह 9.30 बजे ऋतिक कच्चे रास्ते के पास स्थित एक बोरवेल में गिर गया था। वह पाइप में करीब 100 फीट नीचे फंस गया था। Hrithik Dies

    शुरूआत में लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया लेकिन बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) को बुला लिया गया। क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा और डीसी संदीप हंस भी मौके पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फोन पर स्थिति की जानकारी ली। बताया जा रहा ह दुर्घटना के समय बच्चे के माता-पिता बिमला देवी और राजिंदर खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चे के पीछे एक लावारिस कुत्ता दौड़ा। जिससे बचने के लिए भागकर बच्चा नजदीक स्थित बोरवेल की पाइप पर चढ़ गया। यह जमीन से 3 फुट ऊंची थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here