हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आवासन आयुक्त ...

    आवासन आयुक्त ने स्थानांतरित सचिव को दी विदाई

    Jaipur News

    नए सचिव, उप सचिव के आगमन पर दी शुभकामनाएं | Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान आवासन मण्डल के बोर्ड रूम में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मण्डल सचिव अल्पा चौधरी को स्थानांतरण पर विदाई दी गई, वहीं नवनियुक्त सचिव बृजेश कुमार चांदोलिया और उप सचिव राजेंद्र सिंह चांदावत के आगमन पर बधाई और शुभकामनाएं भी दी। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने इस अवसर पर मण्डल सचिव अल्पा चौधरी को स्थानांतरण पर विदाई देते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। Jaipur News

    वहीं नवनियुक्त सचिव और उप सचिव को बुके देकर नये दायित्व की शुभकामनाएं दी। अरोड़ा ने सचिव की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की तरह कार्य करते हुए मंडल को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संदीप गर्ग, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर, मुख्य सम्पदा प्रबंधक दीपाली भगोतिया, राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दशरथ सिंह, संघ के महामंत्री प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Shahpura: शाहपुरा में नये जिले के परिसीमन पर विरोध, पुलिस ने लाठियां भांजी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here