हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home अन्य खबरें हरियाणा सोशल ...

    हरियाणा सोशल वैलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन के घर में लगी आग

    HSWB, Chairperson's, House, Fire

    यमुनानगर की सरोजनी कॉलोनी में रहती थी चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद।

    यमुनानगर।

    सरोजनी कॉलोनी के फेस-1 में रहने वाली हरियाणा सोशल वैलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद के घर में आग लग गई। घटना बुधवार सुबह के करीब 3 बजे की है। आग लगने के करीब 2 घंटे बाद करीब 5 बजे आग भड़की तो आसपास के लोगों को पता चला। जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, मौके पर पहुंची दमकल वीभाग की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस दौरान चेयरपर्सन घर पर नहीं थी। चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद ने बताया कि वह किसी काम से गुड़गांव गई हुई थी, घर में कोई नहीं था। बुधवार अलसुबह लगभग 3 बजे घर में आग लग गई, जिसने 5 बजे तक पूरे घर को चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।