हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर भारी उत्साह : सीपी जोशी

    CP Joshi
    प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर भारी उत्साह : सीपी जोशी

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इन यात्राओं का समापन 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर जिले के वाटिका के निकट दादिया गांव में होने वाली जन सभा मे होगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के 200 विधानसभाओं में 8863 किलोमीटर चली। Jaipur News

    यह यात्रा त्रिनेत्र गणेश, बेणेश्वर धाम, रामदेवरा और गोगामेड़ी के चार प्रमुख श्रद्धा स्थलों से प्रारंभ की गई परिवर्तन संकल्प यात्रा जिसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सानिध्य में प्रारंभ किया था। वह पूरे प्रदेश की विधानसभाओं में सफलतापूर्वक चलते हुए जन.जन की यात्रा बन गई। जिस तरह से लोगों का उत्साह, समर्थन इस यात्रा को मिला है। इस यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में भी लोगों का अभूतपूर्व और अद्वितीय समर्थन मिला। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश की अयोग्य सरकार को हमेशा के लिए विदाई देने का ठोस कारण बनेगी।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की राहुल गांधी को चुनौती, जनता के सामने आकर करें जनहित मुद्दो और विकास कार्यों पर बहस | Jaipur News

    राहुल गांधी द्वारा भाजपा नेताओं पर की गई टिप्पणी के आरोप में पलटवार करते हुए कहा कि एक किसान परिवार में जन्मा साधारण कार्यकर्ता होने के नाते मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को चैलेंज करता हूं कि जनता के मध्य उपस्थित होकर जनहित मुद्दों और विकास कार्यों पर अपनी बात रखें। केंद्र की मोदी सरकार ने 9 वर्षों में जो कर दिखाया है, कांग्रेस 60 वर्ष में नहीं कर पाई। इस विषय पर मैं उनसे बहस करने को तैयार हूं। सभाओं में केवल कागज़ पर लिखा हुआ पढ़ लेने से तथ्य सत्य नहीं हो जाते। आज राहुल गांधी की सभा से पहले मेरे पास किसी कांग्रेसी नेता का फोन आया कि आज यह पक्का कांग्रेस पार्टी का कोई ना कोई भट्टा बिठाकर जाएंगे। Jaipur News

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर को आरोप लगाए हैं वह बिल्कुल निराधार हैं। आज केंद्र सरकार में ओबीसी के 27 मंत्री हैं, स्वयं प्रधानमंत्री ओबीसी समुदाय से आते हैं। नारी शक्ति वंदन बिल दोनों सदनों में आसानी से पारित होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। महिला आरक्षण, और ओबीसी समुदाय को लेकर तथ्यहीन व भ्रामक बातें कही है, कांग्रेस ने देश में 60 साल से ज्यादा समय तक शासन किया तब क्यों नहीं याद आया।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के लिए कुछ बोलूं ठीक नहीं लगता। राहुल ”जी… जी” करते रहे, खड़ेगी जी, गहलोत जी, मुख्यमंत्री जी, मैं जी करते रहे, उनकी समझ इतनी है कि जो लिखकर दिया जाता है वही पढ़ते है। अच्छा होता वे प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और दुष्कर्म की घटनाओं पर बोलते, प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया है उस पर भी बोलते तो लगता कि प्रदेश की जनता के बारे में सोचा है। लेकिन राहुल गांधी ने सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं के कारनामों पर पर्दा डालने का काम किया, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है, झांसे में आने वाली नहीं।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री जगह-जगह होर्डिंग लगाए बैठे हैं और विजन 2030 के लिए सुझाव मांग रहे हैं। राजस्थान की जनता उनको सुझाव दे रही है कि आप घर बैठ जाइए, राजस्थान पीएम मोदी के हवाले कर दीजिए। विकास की दृष्टि से राजस्थान आगे पहुंच जाएगा।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन यात्राओं को जिस तरह से जनता का समर्थन मिला है, वह दर्शाता है कि जनता अब इस अहंकारी, घमंडी, आताताई सरकार को उखाड़ कर फेंकने का मन बना चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के भाषण के समय खाली कुर्सियों का नजारा कांग्रेस सरकार की विदाई का सबूत दे रही है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here