हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा Municipal Ele...

    Municipal Elections: सेवादार बनकर करूंगा वार्डवासियों की पैरवी

    Municipal Elections
    Municipal Elections: सेवादार बनकर करूंगा वार्डवासियों की पैरवी

    दीपक बंसल इन्सां ने किया वार्ड 12 में डोर टू डोर जनसंपर्क | Municipal Elections

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। वार्ड नंबर 12 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी दीपक बंसल इन्सां ने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की जा रही है। दीपक बंसल इन्सां व उनकी टीम द्वारा वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों की गलियों में घर-घर जाकर लोगों से जनसमर्थन मांगा। इस अवसर पर वार्ड वासियों से रूबरू होते हुए दीपक बंसल इन्सां ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड का चहुंमुखी विकास कराना है और चहुंमुखी विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हो सकता है। Municipal Elections

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से सरसा के विकास को पंख देने के लिए ‘विकसित सरसा के लिए हमारा संकल्प’ नाम से संकल्प पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें सरसा के विकास को लेकर विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वह एक पार्षद नहीं बल्कि सेवादार बनकर वार्ड वासियों की पैरवी करेगा और वार्ड की सभी समस्याओं का हल करवाएगा। दीपक बंसल इन्सां ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सरसा में भी नगर परिषद में भाजपा का चेयरमैन व पार्षद चुने जाने के बाद शहर की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और अधिक से अधिक विकास होगा। Municipal Elections

    सड़क पर भटकते मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की साध संगत ने की संभाल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here