हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    आईएईए प्रमुख ने रूस के कुर्स्क परमाणु संयंत्र में दुर्घटना के खतरे की चेतावनी दी

    moscow
    moscow आईएईए प्रमुख ने रूस के कुर्स्क परमाणु संयंत्र में दुर्घटना के खतरे की चेतावनी दी

    मॉस्को (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने मंगलवार को रूस के कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हो रहे संघर्ष के कारण परमाणु दुर्घटना के खतरे की चेतावनी दी। ग्रॉसी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर कुर्स्क क्षेत्र स्थित संयंत्र का दौरा करने के बाद कहा कि अब यहां परमाणु घटना का खतरा है। पुतिन ने उनसे स्थिति का आकलन करने और मौजूदा मुद्दों के समाधान के लिए रूसी सहयोगियों के साथ काम करने का अग्रह किया था। मुख्य सुविधाओं का दौरा करने के बाद, ग्रॉसी ने कहा कि परमाणु संयंत्र लगभग सामान्य परिस्थितियों में काम कर रहा है।

    ग्रॉसी ने कहा कि उन्हें संयंत्र की सुविधाओं पर ड्रोन हमलों की कोशिश के बारे में सूचित किया गया था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इन हमलों के निशान देखे। उन्होंने कहा कि परमाणु संयंत्र के पास सैन्य गतिविधियां अंतत: सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाती है। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर कुर्स्क परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर हमला की कोशिश करने का आरोप लगाया था। ड्रोन के टुकड़े कथित रूप से संयंत्र की प्रयुक्त ईंधन परमाणु भंडारण सुविधा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गिरे थे।

    ग्रॉसी ने कहा कि आईएईए परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई तकनीकी कदमों और उपायों का प्रस्ताव दे सकता है। उन्होंने बताया कि आईएईए ने पहले ही रूस के राज्य परमाणु ऊर्जा समूह रोसाटॉम, रूसी सशस्त्र बलों, सुरक्षा बलों और रूसी विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार की है। ग्रॉसी ने कहा कि आईएईए और रूसी प्रतिनिधि इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि संयंत्र में विकिरण की घटनाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here