हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Gursevak murd...

    Gursevak murder case: इंसाफ नहीं मिला तो राष्ट्रपति से मांगूंगी ईच्छा मृत्यु: सतबीर कौर

    Sirsa News
    Gursevak murder case: पत्रकारों से बात करते हुए मृतक की बहन सतबीर कौर।

    मीडिया से रू-ब-रू होकर रखा अपना पक्ष, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    Gursevak murder case: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अप्रैल माह में गांव मसीतां में हुए गुरसेवक हत्याकांड के मामले में मृतक की बहन सतबीर कौर ने बुधवार की सुबह सरसा में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए डबवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। सतबीर कौर ने कहा कि डबवाली पुलिस लगातार इस हत्याकांड के मुख्य सरगना संजय कटारिया को गिरफ्तार करने की बजाय बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता संजय कटारिया को गिरफ्तार नहीं करती और इस मामले में परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो वह राष्ट्रपति से ईच्छा मृत्यु की मांग करेगी। Sirsa News

    अप्रैल माह में उसके भाई गुरसेवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया

    सतबीर कौर ने कहा कि अप्रैल माह में उसके भाई गुरसेवक को संजय कटारिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में संजय कटारिया सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में नाम होने के बाद भी अभी तक संजय कटारिया को गिरफ्तार नहीं किया है। बार-बार वे डबवाली एसपी से लेकर आईजी रेंज हिसार, डीजीपी हरियाणा से भी मिलकर इस मामले से अवगत करवा चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से संजय कटारिया की गिरफ्तारी को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस संजय कटारिया को इस केस में बचाने में जुटी हुई है।

    पुलिस बजाय संजय कटारिया को गिरफ्तार करने के उल्टा पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे फिर से सबूतों के साथ डीजीपी हरियाणा, मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर न्याय की मांग करेंगी। अगर इसके बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह राष्ट्रपति से मिलकर ईच्छा मृत्यु की मांग करेंगी। Sirsa News

    Noida: नृशंस मारपीट मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाधिकारी व चौकी प्रभारी को कमिश्नर ने किया सस्पे…