हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Farmers Loan: ऋणी किसानों ने मूल राशि जमा करवाई तो अवधिपार ब्याज की मिलेगी शत प्रतिशत छूट

    Farmers Loan News
    Farmers Loan: ऋणी किसानों ने मूल राशि जमा करवाई तो अवधिपार ब्याज की मिलेगी शत प्रतिशत छूट

    राज्य सरकार ने लागू की मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज दर ऋण राहत एक मुश्त समझौता योजना

    One Time Settlement Schemes: हनुमानगढ़। राज्य सरकार ने सहकारी भूमि विकास बैंकों के अवधिपार ऋणी किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज दर ऋण राहत एक मुश्त समझौता योजना लागू की है। इस योजना को बैंक के किसानों के लिए हितकारी योजना बताया जा रहा है। जिन किसानों ने 15-20 साल पहले लोन लिया था, उनका दोगुना या तीन गुना ब्याज हो चुका है, उन सभी किसानों का समस्त अवधिपार ब्याज आदि माफ कर मूल रुपए प्राप्त कर खाते बंद किए जा रहे हैं। साथ ही राहत के रूप में किसानों को राशि दी जा रही है। यह राशि राज्य सरकार की ओर से बैंक को प्रदान की जाएगी। इस योजना से न तो बैंक को घाटा है और न ही किसानों को। Farmers Loan News

    इस योजना की दूसरी विशेषता यह है कि विभाग के ऐसे निर्देश हैं कि अगर किसी किसान ने उदाहरण के तौर पर चार लाख रुपए का लोन लिया था। अब आठ लाख रुपए ब्याज के हो गए हैं। ऐसे किसानों के ब्याज के आठ लाख रुपए माफ किए जाएंगे। केवल चार लाख रुपए जमा करवाने पर उनका खाता बंद हो जाएगा। फिर उस किसान के डिफाल्टर होने के बावजूद भी बैंक संबंधित किसान को पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ पुन: लोन दे देगा ताकि वह किसान बैंक की मुख्यधारा से जुड़ सके और भविष्य में वह समय-समय पर बैंक की किश्त चुकाता रहे। राज्य सरकार की ओर से इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। Rajasthan Government Scheme

    214 किसान इस योजना में पात्रता रखते हैं

    हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड में दो शाखाएं हैं। इन दो शाखाओं में खाताधारक 214 किसान इस योजना में पात्रता रखते हैं। उन्हें इस योजना का फायदा मिल सकता है। इनमें नोहर-भादरा क्षेत्र के अधिक किसान हैं। यदि यह सभी किसान इस योजना का फायदा उठाते हैं तो उन 214 किसानों को 5 करोड़ 42 लाख रुपए की राहत मिलने की संभावना है। हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के सचिव पीथदान चारण ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्यधारा से अलग हुए क्षेत्र के अवधिपार ऋण किसानों को पुन: मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर प्रदान करना है। योजनांतर्गत किसान अवधिपार ब्याज एवं ब्याज की शत प्रतिशत राहत का लाभ लेते हुए अपने पुराने अवधिपार ऋण का पूर्ण चुकारा कर बैंक से नया ऋण प्राप्त कर सकते हैं। Kisan Loan

    नए ऋण पर राज्य सरकार की ओर से किसानों को पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। किसानों के लिए यह योजना संजीवनी का कार्य कर रही है। एक ओर तो अवधिपार ब्याज एवं ब्याज की शत प्रतिशत छूट एवं दूसरी कम (नगण्य) ब्याज दर पर नया ऋण। उन्होंने बताया कि अप्रैल से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 32 लाख रुपए की राहत प्रदान की जा चुकी है। सचिव बैंक ने क्षेत्र के अवधिपार किसानों से आह्वान किया कि वे इन अभूतपूर्व योजनाओं का लाभ लेकर पुन: बैंक के साख चक्र में सम्मिलित हों। योजना से ऋणी किसानों और लघु उद्यमियों को बड़ी राहत मिलने के साथ ही भूमि विकास बैंकों के ऋणों की वसूली और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। Farmers Loan News

    Farmers News: ‘प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई तो चुप नहीं बैठेगा किसान’