हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सावधान! नहर म...

    सावधान! नहर मेंं नहाए तो होगी कार्रवाई, भाखड़ा नहर मेंं नहा रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: नहर के किनारे लगाया गया चेतावनी बोर्ड, नहर में नहाते युवकों को खदेड़ती पुलिस।

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/ देवीलाल बारना)। Kurukshetra News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही युवाओं मेंं नहर मेंं नहाने का क्रेज बढ़ जाता है। नहर में नहाने के दौरान अनेकों बार युवा वर्ग हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी, जोकि नहर में नहाते पाए गए। गर्मी के मौसम मेंं नहरों मेंं नहाने के दौरान हादसे रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है।

    नहरों के आस-पास नहाने वालों को चेतावनी दी जा रही है कि नहर मेंं नहाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को नहर में नहा रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा और साथ ही चेतावनी दी कि आगे से कोई नहर में नहाने के लिए आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    गाँवों में की जा रही है मुनियादी | Kurukshetra News

    नहर में कोई भी व्यक्ति नहाने के लिए न जाए, इसके लिए बकायदा विभिन्न गाँवों मेंं मुनियादी करवाई जा रही है। पुलिस द्वारा ग्राम पंचायतों से आग्रह किया जा रहा है कि ग्रामीणों को इस बारे में जागरूक करें। पुलिस द्वारा एक मुहिम के तहत आमजन को जागरुक किया जा रहा है। इस संबंध मेंं पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को भी आदेश जारी किए हैं।

    नशे में डूबने से होती हैं मौतें: सिंगला

    इस बारे में पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने कहा कि गर्मी के मौसम मेंं युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नहर के किनारे आ जाते हैं और अक्सर देखने मेंं आया है कि नहर के किनारे बैठकर शराब वगैरा की सेवन भी करते हैं। उसके बाद नहर मेंं नहाते हैं, नशा होने के कारण अक्सर नहर मेंं डूबने से मौत हो जाती है। भविष्य मेंं इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो उसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

    नहरों के आस-पास लगने वाले गाँव के प्रमुख लोगों से भी तालमेल करके आमजन को जागरुक किया गया है। इस सम्बन्ध मेंं सहायता के लिए आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा हैं। एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। अगर किसी स्थान पर युवा नहर मेंं नहाते हुए मिलता है तो इसकी सूचना तुरन्त नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा सके। Kurukshetra News

    लगाए गए हैं चेतावनी बोर्ड

    कुरुक्षेत्र जिला में थाना झांसा एरिया, पुलिस चौंकी ज्योतिसर व पुलिस चौंकी थर्ड गेट एरिया से गुजरने वाली नहरों के मुख्य स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगवाए गए हैं। उन स्थानों को चिन्हित करके जहां पर अक्सर युवाओं के डुबने की घटनाएं हुई हैं। उसके आस-पास नहर पर चेतावनी बोर्ड लगवाये गए हैं। नहर के किनारे बसे गाँव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्य मेंं पुलिस का सहयोग करें ताकि किसी युवा को नहर मेंं डूबने से जान न गंवानी पड़े।

    यह भी पढ़ें:– Greater Noida: 149 किलो गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार