हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अवैध शराब बरा...

    अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई बहादुर चन्द्र ने बताया कि थाना के हैड कांस्टेबल भूराराम ने पुलिस स्टाफ के साथ गश्त के दौरान रोही डबलीकलां में कार्यवाही करते हुए 16 लीटर देसी शराब बरामद कर भरतलाल (28) पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी वार्ड 9, डबलीकलां को गिरफ्तार किया। Hanumangarh News

    मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई शिशपाल की ओर से जारी है। दूसरी कार्यवाही में एएसआई अजीतसिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ डीएसटी सेक्टर नोहर की सहायता से रोही भुरानपुरा में पुराने शराब ठेका की दुकान के पास से विजयपाल (38) पुत्र मुखराम मेघवाल निवासी वार्ड 5, गांव भोमपुरा पीएस हनुमानगढ़ टाउन के कब्जे से 78 लीटर देसी शराब व 39 बीयर कैन बरामद की। विजयपाल को गिरफ्तार राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई हंसराज को सौंपा गया। पुलिस टीम में एएसआई अजीत सिंह, हैड कांस्टेबल भूराराम, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार व पवन कुमार शामिल थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– 4 आईपीएस अधिकारी सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here