हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    IMD Alerts: आईएमडी का अलर्ट, हीटवेव से लोगों का होगा जीना दुश्वार! इस दिन होगी भारी बारिश!

    IMD Alerts

    Delhi-NCR Heatwave: नोएडा। अभी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखने शुरू कर दिए हैं जिससे कि एनसीआर में लोगों को गर्म हवाएं और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भी हीटवेव से एनसीआर के लोग पेरशान हो सकते हैं। अगले हफ्ते से मौसम कुछ परिवर्तित मिलेगा, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। IMD Alerts

    दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग की माने तो लोगों की चिंता आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर कम नहीं होंगे। इस दौरान लू के थपेड़े लोगों के लिए मुश्किलें कम नहीं होने देंगे। कुछ दिनों बाद मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है, जहां कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी और लोगों को थोड़ी राहत मिलती भी दिखाई देगी।

    11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना

    आईएमडी ने मौसम के मिज़ाज़ को देखते हुए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दिन में तेज गर्म हवाओं का सामना करना होगा। आने वाले 3 दिनों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और इलाकों के साथ-साथ एनसीआर में भी हल्की बूंदाबांदी और तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।

    9 अप्रैल को लोगों का सामना हीटवेव से होगा और रात भी काफी ज्यादा गर्म होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद एनसीआर के लोगों को 10 अप्रैल को तेज हवा और आंधी का सामना करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

    12 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे | IMD Alerts

    इसके अगले दिन ही 12 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री बने रहने की संभावना है। लेकिन, लोगों को काफी ज्यादा उमस का सामना करना पड़ेगा। 13 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 14 अप्रैल को भी आसमान साफ रहने की संभावना है।

    इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 15 अप्रैल से एक बार फिर पारा चढ़ेगा। इस दौरान दिन में तेज हवाएं और लू चलेगी, जिसके कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। हीटवेव के चलते सड़कों पर निकल रहे लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें तेज धूप और गर्मी की वजह से परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। IMD Alerts

    Trade War: ट्रेड वॉर से गरीबों पर मंडराएगा आर्थिक मंदी का खतरा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किया ऐलान…