हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश IMD Rainfall ...

    IMD Rainfall Alert: चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ मचाएगा तबाही, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    Mausam
    Mausam: मौसम के बदलते रंग

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय (IMD Rainfall Alert) गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ तीव्र होकर अति गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुकव्रार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले छह घंटों के दौरान नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा मोचा अति गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के साथ ही दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे मध्य में केंद्रित हो गया है। यह अभी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किमी पश्चिम- उत्तर पश्चिम में, कॉक्स बाजार (बंगलादेश) से 1010 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और सितवे (म्यांमार) से 930 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। वहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में तापमान बढ़ेगा। गर्म हवाएं चलेगी। 16 मई के बाद हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है।

    समुद्र तटों की ओर जाने से बचने की सलाह दी | Weather Update

    मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी क्षेत्र में 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी हवा चल रही है और इसके 12 मई की शाम से 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 165 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है और आगे बढ़कर 150 प्रति घंटे किलोमीटर तथा 14 मई की सुबह तक 175 किलोमीटर हो जायेगी और उसके बाद धीरे-धीरे कम हो सकती है। चक्रवाती तूफान के 14 मई को उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी एवं दक्षिण-पूर्व बंगलादेश के साथ ही उत्तरी म्यांमार के तटों पर और अधिक तीव्र होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र तटों की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।

    अगले सप्ताह क्या होगा मौसम का मिजाज? जानें एक नजर में

    नई दिल्ली। राजधानी में अब गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली एवं एनसीआर में टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस से पार होने का मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में गर्मी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश की (IMD Rainfall Alert) राजधानी नई दिल्ली में आने वाली गर्मी दिल्ली वासियों को और अधिक झुलसा सकती है। संभवत: सप्ताह के अंत में तेज हवाएं चल सकती हैं और उससे अगले सप्ताह बरसात भी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार कल शनिवार को पारा कम से कम 21 डिग्री सेल्सियस या ज्यादा से ज्यादा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो कल 13 मई को गरज के साथ धूलभरी आंधी चलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। आगे 14 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है और तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार नई दिल्ली में सोमवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है या तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। बात 16 मई की करें तो दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है और हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 17 व 18 मई को दिल्ली वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं क्योंकि इन दिनों दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here