हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Hanumangarh: ...

    Hanumangarh: फ़िल्मी अंदाज में आवारा युवकों ने रात के अंधेरे में सड़कों पर खुलेआम की गुंडागर्दी

    Hanumangarh News
    फ़िल्मी अंदाज में आवारा युवकों ने रात के अंधेरे में सड़कों पर खुलेआम की गुंडागर्दी

    शहर के अन्दर व बाहरी सड़कों पर फर्राटे से दौड़ाई कारें

    हनुमानगढ़। आवारा व बदमाश प्रवृत्ति के नौजवानों में खाकी का जरा सा भी भय नजर नहीं आ रहा। वे शहर की सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी करते हैं लेकिन पुलिस कोई सख्त एक्शन नहीं लेती। इससे इनके हौसले बुलंद हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार रात्रि को जंक्शन में बस स्टैंड के सामने स्थित चंडीगढ़ रोड पर उस समय नजर आया जब दो कारों में सवार कुछ आवारा किस्म के युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। Hanumangarh News

    चपेट में आने से बची महिला-युवती व बच्चा | Hanumangarh News

    शहर के इस व्यस्तम मार्ग पर फर्राटे से कार दौड़ाई। तभी वहां से जा रही महिला-युवती व बच्चा आगे जा रही कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसके बाद इन युवकों ने टाउन-जंक्शन रोड पर तेज रफ्तार से कारें दौड़ाई। इनसे जुड़े दो वीडियो मंगलवार रात्रि से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहे। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे टाउन जंक्शन रोड और चंडीगढ़ हॉस्पिटल रोड पर दो कारों में सवार युवकों ने अचानक सड़क पर उतरकर तेज शोर मचाया और भगदड़ की स्थिति बना दी।

    गाड़ियां इतनी तेज रफ्तार में थी कि एक महिला, एक युवती और एक बच्चा जान बचाकर किनारे हुए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दो दिन पहले चंडीगढ़ हॉस्पिटल रोड पर वार्ड 19 में इसी क्षेत्र में पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब आवारा किस्म के इन युवकों की इस हरकत ने पुलिस विभाग को खुला चैलेंज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अब भी सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह दुस्साहस और बढ़ सकता है। क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। Hanumangarh News

    YouTuber Jasbir Singh arrested: आतंकी नेटवर्क का एक और खुलासा! ज्योति मल्होत्रा के बाद अब जासूसी के …