हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा डबवाली नामचर्...

    डबवाली नामचर्चा में बड़ी तादाद में पहुंचे साध-संगत के हुजूम को दिया ये संदेश!

    Sirsa News

    डबवाली (सच कहूँ/गुरसाहिब इन्सां)। रविवार को किलियांवाली रोड स्थित कम्यूनिटी हाल में डबवाली क्षेत्र के ब्लाकों दारेवाला, चोरमार, डबवाली व मसीतां की साध संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में चारों ब्लाकों से बड़ी संख्या में डेरा श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन गुरगद्दी नशीनी माह के उपलक्ष्य में आयोजित नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी गोविंद इन्सां ने ह्यधन-धन सतगुरु तेरा ही आसराह्ण के पवित्र नारे से की गई। Sirsa News

    गर्मी के बावजूद बड़ी तादाद में पहुंची साध संगत | Sirsa News

    इसके पश्चात कविराज भाइयों ने मधुर वाणी में भजन शब्द गाए। तत्पश्चात पवित्र ग्रंथों में से वचन पढ़ कर सुनाए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने ध्यान पूर्वक सुना। गर्मी के बावजूद बड़ी तादाद में पहुंची साध संगत के उत्साह के समक्ष ब्लाक के जिम्मेवारों द्वारा किए गए तमाम प्रबंध बौने दिखाई दिये। इस अवसर पर 85 मैंबरों ने साध संगत को एकता में रहने का संदेश दिया। जिस पर साध संगत ने दोनों हाथ खड़े करके कहा कि वे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा की सोच पर ठोक कर पहरा देंगे।

    इस अवसर पर करनैल सिंह, गुलजार सिंह मलकपुरा, ओम प्रकाश दारेवाला, पियारे लाल प्रेमी सेवक डबवाली, जगतार सिंह 15 मैंबर, मिठड़ी ब्लॉक प्रेमी सेवक बिंदर इन्सां और जिम्मेवार बहन कांता इन्सां, प्रेमी सेवक राधा इन्सां सहित अन्य जिम्मेवार मौजूद रहे। Sirsa News

    भारी तादाद में उमड़ी सरसा की संयुक्त नामचर्चा में साध-संगत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here