हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश मानवता भलाई क...

    मानवता भलाई कार्यों के नाम रहा पावन अवतार दिवस

    Incarnation Day, Humanitarian Works, Dera Sacha Sauda, Saint Dr. MSG

    धरा को लाखों पौधे उपहार, हजारों यूनिट
    रक्तदान | Incarnation Day

    • जन कल्याण परमार्थी कैंप में हजारों मरीजों की नि:शुल्क जांच | Incarnation Day
    • पूज्य माता नसीब कौर जी इन्सां व शाही परिवार ने किया पौधारोपण | Incarnation Day
    • डेरा प्रबंधन समिति ने भी लगाए पौधे व किया खूनदान | Incarnation Day
    • 15 गरीब जरुरतमंद परिवारों को बांटा राशन | Incarnation Day
    • 15 गर्भवती महिलाओं को मिला पौष्टिक आहार | Incarnation Day

    Incarnation Day, Humanitarian Works, Dera Sacha Sauda, Saint Dr. MSG

    सिरसा, 15 अगस्त 2018। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पवित्र अवतार दिवस (15 अगस्त) (Incarnation Day) मानवता भलाई कार्यों के नाम रहा। इस पवित्र अवसर पर बुधवार को शाह सतनाम जी धाम में आयोजित नामचर्चा में देश-विदेश से लाखों की संख्या में आए डेरा श्रद्धालुओं ने अपने मुर्शिद-ए-कामिल का पावन अवतार दिवस बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान शाह सतनाम जी धाम व देश-विदेश में आयोजित पौधारोपण अभियान के दौरान साध-संगत ने करीब 25 लाख पौधे रोपित किए।

    15 गरीब बच्चोें को वितरित किए खिलौने | Incarnation Day

    पौधारोपण अभियान में पूज्य माता नसीब कौर जी इन्सां (पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पूज्य माता जी) व आदरणीय शाही परिवार के सभी सदस्य, डेरा प्रबंधन समिति सदस्यों एवं साध-संगत ने पौधारोपण किया। तत्पश्चात ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के नारे के साथ शाह सतनाम जी धाम स्थित सचखंड हॉल में रक्तदान कैंप की शुरुआत की गई। खूनदान कैंप में हजारों रक्तदानियों ने रक्तदान किया। रक्त देने के लिए लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे रक्तदानियों का जोश देखते ही बन रहा था।

    Incarnation Day, Humanitarian Works, Dera Sacha Sauda, Saint Dr. MSG

    पावन अवतार दिवस की नामचर्चा पर उमड़ी
    लाखों में साध-संगत | Incarnation Day

    पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नामचर्चा में देश-विदेश से भारी संख्या में पहुंची साध संगत ने राम नाम का गुणगान किया। नामचर्चा के दौरान साध संगत ने रिकॉर्डिड वीडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों को श्रवण किया। नामचर्चा के दौरान पूज्य माता जी ने 15 गरीब जरुरतमंद परिवारों को राशन, 15 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, टॉय बैंक से 15 गरीब बच्चोें को खिलौने, 7 जरुरतमंद दिव्यांगों को ट्राईसाईकिलें वितरित की। इसके साथ ही पूज्य माता जी ने ‘आशियाना’ मुहिम के तहत साध-संगत द्वारा निर्मित मकानों की चाबियां 4 गरीब जरुरतमंद परिवारों को प्रदान की।

    Incarnation Day, Humanitarian Works, Dera Sacha Sauda, Saint Dr. MSG

    4 गरीब परिवारों को मिला आशियाना | Incarnation Day

    परोपकार की इसी श्रृंखला में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित जन कल्याण परमार्थी कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हजारों मरीजों की नि:शुल्क जांच कर फ्री दवाएं वितरित की। नामचर्चा की समाप्ति पर चंद मिनटों में ही समस्त साध-संगत को प्रसाद व लंगर का वितरण कर दिया गया। वर्णननीय है कि 15 अगस्त 1967 के दिन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के गांव श्रीगुरूसर मोडिया में परम पूज्य बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी के घर पूज्य माता नसीब कौर जी इन्सां की पवित्र कोख से अवतार धारण किया।

    Incarnation Day, Humanitarian Works, Dera Sacha Sauda, Saint Dr. MSG

    7 जरुरतमंद दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाईकिल | Incarnation Day

    डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने 23 सितम्बर 1990 को पूजनीय हजूर पिता जी को डेरा सच्चा सौदा की पावन गुरगद्दी बख्शिश की। पूज्य गुरु जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों का खात्मा करने को वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान छेड़ा व मानवता भलाई के 133 कार्य शुरू किए। मानवता भलाई कार्यों में आज डेरा सच्चा सौदा के नाम 79 गिनीज वर्ल्ड रिकॉडर्स व एशिया बुक आॅफ रिकॉडर्स दर्ज हैं।

    Incarnation Day, Humanitarian Works, Dera Sacha Sauda, Saint Dr. MSG

    इन वर्ल्ड रिकॉडर्स में से पूज्य गुरू जी के नाम रक्तदान, नेत्रदान, महा सफाई अभियान, पौधारोपण, रक्तचाप (ब्लडप्रैशर) जांच, कोलेस्ट्राल जांच, डाइबीटिज जांच व दिल की इको जांच सहित विभिन्न क्षेत्रों में गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स शामिल हैं। पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत दुनियाभर में किए गए पौधारोपण में चार विश्व रिकॉडर्स शामिल हैं। पूज्य गुरु जी के 51वें पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित पौधारोपण अभियान के तहत डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने 24 लाख 84,900 पौधे रोपित कर धरा को हरियाली का उपहार भेंट किया।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।