हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बढ़ रहे छेड़छाड़...

    बढ़ रहे छेड़छाड़ के मामले, तुरंत एक्शन की जरूरत

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में कोचिंग सेंटर जाते समय छात्रा का अपहरण करके किया दुराचार

    लड़कियों पर लागू नहीं हो सकतीसमय की पाबंदी,उन्हें भी बराबर आजादी का हक

    • महिला एवं बाल विकास मंत्री ने वर्णिका के कदम को बताया साहसी
    • कहा, वर्णिका के कदम से लड़कियां हिम्मती होंगी और लड़के डरेंगे

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बड़ा ब्यान देते हुए कहा है कि चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में पीड़िता वर्णिका के साहसी कदम से लड़कियों में और हिम्मत आएगी। उन्होंने कहा कि समय की पाबंदी अब लड़कियों पर थोपी नहीं जा सकती वे हर फील्ड में लड़कों के बराबर हैं ऐसे में उन्हें बराबर आजादी का हक़ है।

    कविता अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने लड़कियों के प्रति बढ़ रहे छेड़छाड़, पीछा करना इत्यादि के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि आज ये मामले बढ़ रहे हैं और इन्हें रोकने के लिए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। वहीं इस मामले में जैन ने कहा कि कानून इस मामले में न्याय करेगा और वह कानून का सम्मान करती हैं।

    सरकार चाहती है लड़कियां सुरक्षित, सक्षम और सशक्त हों

    महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि आज प्रदेश की लड़कियां सुरक्षित, सक्षम और सशक्त हों। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में घटित हुए इस घटनाक्रम के बाद उन्हें विश्वास है कि लड़कियां और ज्यादा हिम्मती होंगी और लड़के ऐसी हरकत करने से डरेंगे। लड़कियों में साहस बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से लड़कियां हर फील्ड में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं तो समय की मांग है कि लड़कियों को लड़कों के बराबर आजादी दी जाए। उन पर समय की पाबंदी नहीं लगाई जा सकती।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।