हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home खेल भारत ने ओलम्प...

    भारत ने ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराया, सरदार के 300 मैच

    17वें मिनट में गोल से भारत को दिलाई बढ़त

    ब्रेदा (एजेंसी)।

    गत उपविजेता भारतीय हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखते हुए ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना को रविवार को 2-1 से हराकर एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी टूनार्मेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले मैच में 4-0 से पीटा था और अब उसने ओलम्पिक चैंपियन टीम को हरा दिया।

    300 मैच की उपलब्धि का जश्न मनाया

    भारत के स्टार मिडफील्डर और पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने इस मैच में अपने 300 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए। इस टूनार्मेंट के लिए हालांकि गोलकीपर पीआर श्रीजेश नियमित कप्तान थे लेकिन अपना 300वां मैच खेल रहे सरदार सिंह को उनकी उपलब्धि के सम्मान में इस मैच में कप्तानी दी गयी और उन्होंने शानदार जीत के साथ इस सम्मान और 300 मैच की उपलब्धि का जश्न मनाया।

    भारतीय टीम ने लगातार दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत सिंह ने 17वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। मनदीप सिंह ने 28वें मिनट में मैदानी गोल से स्कोर 2-0 कर दिया। अर्जेंटीना का एकमात्र गोल गोंजालो पिलेट ने 30वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।