हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार India Economy...

    India Economy: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

    India Economy News
    India Economy: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

    अगले तीन वर्षों में जर्मनी को पछाड़ देगा: नीति आयोग

    नई दिल्ली। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम ने जानकारी दी है कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले ढाई से तीन वर्षों में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने यह वक्तव्य नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। सुब्रह्मण्यम ने कहा, “इस समय भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुकी है। यह आंकड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी किया गया है। आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से भी बड़ी है।” India Economy News

    नीति आयोग प्रमुख ने बताया कि वर्तमान में केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। यदि भारत अपनी वर्तमान विकास रणनीतियों पर कायम रहता है, तो जल्द ही वह जर्मनी को पीछे छोड़ देगा।

    अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों की पुष्टि

    IMF की अप्रैल 2025 की विश्व आर्थिक दृष्टिकोण (World Economic Outlook) रिपोर्ट के अनुसार, भारत की GDP वर्ष 2025 में 4,187 अरब डॉलर तक पहुँचने की संभावना है, जबकि जापान की GDP 4,186 अरब डॉलर के आसपास रहने का अनुमान है। वर्ष 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर सकती है और 2028 में यह 5,584 अरब डॉलर तक पहुँचने की संभावना है। इसी अवधि में जर्मनी की GDP 5,251 अरब डॉलर रह सकती है। India Economy News

    वैश्विक तुलना: IMF के अनुसार, वर्ष 2025 में

    अमेरिका: 30,507 अरब डॉलर (पहला स्थान)

    चीन: 19,231 अरब डॉलर (दूसरा स्थान)

    भारत: 4,187 अरब डॉलर (चौथा स्थान)

    जापान: 4,186 अरब डॉलर (पाँचवां स्थान)

    अन्य देशों की स्थिति | India Economy News

    अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में 1.8% और 2026 में 1.7% रहने की संभावना है।

    यूरोप की वृद्धि दर 2025 में 0.8% रहने का अनुमान है, जो 2026 में 1.2% हो सकती है।

    फ्रांस की विकास दर 2025 में 0.6% और 2026 में 1% रहेगी।

    स्पेन 2025 में 2.5% की उच्चतम वृद्धि दर दिखा सकता है, हालांकि 2026 में यह घटकर 1.8% हो सकती है।

    ब्रिटेन में 2025 और 2026 में क्रमशः 1.1% और 1.4% की वृद्धि दर अनुमानित है।

    Liberian ship sinks: लाइबेरियाई जहाज कोच्चि तट पर डूबा, भारतीय तटरक्षक बल को किया हाई अलर्ट