हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारत कोरोना स...

    भारत कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौतों के औसत मामलों में निचले स्तर पर

    Coronavirus, Delta Plus Variant

    नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 से प्रभावित विश्व के देशों में कोरोना वायरस से अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित है किंतु सुकून की बात है कि यह प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमण की चपेट में आने और इससे जान गंवाने वाल़ों के औसत मामलों में प्रमुख राष्ट्रों से काफी पीछे है। केंद्रीय परिवार और स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के इस पर जारी आंकड़ो के अनुसार प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमण की जद में आने वालों की औसत संख्या 4794 है और मृतकों की 138 है। संक्रमण से प्रति दस लाख की जनसंख्या पर सर्वाधिक प्रभावित ब्राजील में 23911 का औसत है और यहां इतनी आबादी पर वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या सबसे अधिक 706 है।

    गौरतलब है कि ब्राजील विश्व में इस वैश्विक महामारी से तीसरा सबसे अधिक प्रभावित है। भारत में यह संख्या क्रमशः 5199 और 79 है। कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित विश्व महाशक्ति अमेरिका है। यहां प्रति दस लाख पर कोरोना पीड़ितों का औसत 23072 और मृतकों की संख्या 642 है। दक्षिण अफ्रीका में यह आंकड़ा क्रमशः 11675 और 631 तो फ्रांस में 10838 तथा 498 है। रुस में क्रमशः 8992 और 300 है जबकि ब्रिटेन में 8893 तथा 156 है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।