India Issues Travel Advisory: भारतीयों के लिए इन 7 प्रांतों की यात्रा को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी

India Issues Travel Advisory
India Issues Travel Advisory: भारतीयों के लिए इन 7 प्रांतों की यात्रा को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी

India Thailand embassy warning: नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यदि आप थाईलैंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सतर्क रहने का है। थाईलैंड में स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार, 25 जुलाई को यात्रा परामर्श जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को सात प्रांतों की यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। India Issues Travel Advisory

यात्रा न करने योग्य क्षेत्र

भारतीय दूतावास द्वारा जिन थाई प्रांतों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, वे हैं:

उबोन रत्चथानी

सूरिन

सिसाकेत

बुरिराम

सा काओ

चंथाबुरी

त्रात

दूतावास ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी संदेश में कहा है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के समीप स्थिति तनावपूर्ण है, ऐसे में यात्रियों को थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण (TAT) और अन्य अधिकृत स्रोतों से लगातार जानकारी लेते रहना चाहिए।

सीमा पर झड़प और सुरक्षा स्थिति | India Issues Travel Advisory

थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन क्षेत्रों को यात्रा के लिए अनुशंसित न किए जाने वाले स्थान घोषित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन इलाकों में कई पर्यटन स्थल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, सीमा से 40 किलोमीटर तक के दायरे में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा चुका है।

थाई जनस्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रवक्ता के अनुसार, हाल की सैन्य झड़पों में चौदह थाई नागरिकों की मृत्यु हुई है और 46 लोग घायल हुए हैं। दूसरी ओर, कंबोडिया की सरकार ने हताहतों की जानकारी साझा नहीं की है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष की स्थिति ने महज दो दिनों में एक लाख से अधिक लोगों को विस्थापन के लिए मजबूर कर दिया है। थाईलैंड के गृह मंत्रालय ने बताया कि 1,00,000 से अधिक नागरिकों को अस्थायी शिविरों में भेजा गया है। वहीं, कंबोडिया के ओड्डार मींचे प्रांत में भी लगभग 4,000 लोग अपने घर छोड़ने को विवश हुए हैं।

थाईलैंड सरकार ने शुक्रवार को युद्धविराम और संवाद के माध्यम से समाधान की इच्छा जताई है। थाई अधिकारियों का कहना है कि वे मलेशिया को मध्यस्थ की भूमिका में स्वीकार करने को तैयार हैं, ताकि बातचीत के माध्यम से स्थायी समाधान निकाला जा सके। India Issues Travel Advisory

Narendra Modi Record: प्रधानमंत्री मोदी ने रचा नया रिकॉर्ड, सबसे लंबे कार्यकाल वाले देश के पहले प्रध…