हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    भारत को डराने के लिए अचानक पीओके पहुंचा अमेरिका, दुनिया हैरान, भारत ने जताया ऐतराज

    US Envoy

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत ने पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत (US Envoy) डोनल्ड ब्लोम के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे और उसे ‘आजाद कश्मीर’ कहने पर कड़ा ऐतराज जाहिर किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में सवालों के जवाब में कहा कि पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की इस यात्रा और वहां उनकी मेल मुलाकातों को लेकर हमारी आपत्तियों को अमेरिकी पक्ष को अवगत करा दिया गया है।

    पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत ब्लोम 04 अक्तूबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ़्फराबाद गए थे जहां वह पाकिस्तान-अमेरिका पूर्व छात्र संघ के सदस्यों की एक बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक को लेकर पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को पहली बार आजाद जम्मू-कश्मीर लिखा गया है। इससे पहले अब तक अमेरिका, पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर कहता था।

    अमेरिकी राजदूत की पीओके यात्रा पर भारत ने ऐतराज जताया

    विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिकी यात्रा के दौरान पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के बारे में एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि अमेरिका ने इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है। लेकिन इस मुद्दे पर हमारे विचारों से अमेरिका अच्छी तरह से अवगत है। पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों की मौतों के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में प्रवक्ता ने कहा कि हाल के दिनों में मछुआरों की मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

    पाकिस्तान की कैद में छह भारतीय कैदियों की मौत हुई है जिनमें पांच मछुआरे थे। उनकी सजा पूरी हो चुकी थी लेकिन उन्हें पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था। यह बहुत ही चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस्लामाबाद में हमारे उच्चायोग के माध्यम से तथा पाकिस्तान सरकार और यहां दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के माध्यम से इस मामले को उठाया है। भारतीय कैदियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करना पाकिस्तान का दायित्व है।

    नाइजीरिया में बाढ़ से 18 हजार से अधिक घर हुए तबाह, 24 लोगों की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here