हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल India Vs Bang...

    India Vs Bangladesh World Cup Match: छा गए विराट….छक्का लगाकर भारत को जिताया मैच

    India Vs Bangladesh World Cup Match
    India Vs Bangladesh World Cup Match: छा गए विराट....छक्का लगाकर भारत को जिताया मैच

    India Vs Bangladesh World Cup Match: भारत ने गुरुवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में विराट कोहली 97 गेंदों में 103 रन की शतकीय और शुभमन गिल के 55 गेंदों में 53 रन अर्ध शतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश को सात विकेट से हराया दिया हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज खेले जा रहे मुकाबले में 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरूआत दी। भारत का पहला विकेट 13 ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा 48 रन के रूप में गिरा।

    Latest News Today: अब लाहौर शहर से भी दिखेगा भारतीय झंडा, जानिये आज की बड़ी खबर

    उन्हें महमूद की गेंद पर हृदोय ने कैच आउट किया। 20 ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल 53 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें मिराज ने महमुदउल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। उस समय टीम का स्कोर 132 रन था। गिल के आउट होने बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए रन बटोर। उन्होंने 97 गेंदों पर 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली और भारत के विजयी शॉट लगाया। 30वें ओवर की पहली गेंद पर भारत का तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर 19 रन के रूप में गिरा। वह मिराज की गेंद पर महमुदउल्लाह को कैच थमा बैठे। उसके बाद बल्लेबाजी करने आये के एल राहुल नाबाद 34 रन ने विराट के साझेदारी करते हुए 41.3 गेंदों में तीन विकेट 261 बनाकर भारत को सात विकेट से जीत दिला दी। India Vs Bangladesh World Cup Match

    India Vs Bangladesh World Cup Match
    India Vs Bangladesh World Cup Match: छा गए विराट….छक्का लगाकर भारत को जिताया मैच

    बंगलादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 47 रन देकर दो विकेट लिये। जबकि हसन महमूद ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज भारतीय गेंदबाज बुमराह, सिराज और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट और शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट की बदौलत बंगलादेश को 256 रन के स्कोर पर रोक दिया है। आज टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरे बंगलादेश के लिए सलामी लिट्टन दास और तंजीद हसन ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तंजिद हसन 51 रन को कुलदीप ने पगबाधा आउट कर दिलाई। उसके बाद 20वें ओवर में जडेजा ने बंगलादेश के कप्तान नजमुल शान्तो 8 रन को पगबाधा आउट कर बंगलादेश को दूसरा झटका दिया। 25वें ओवर में सिराज ने मेहदी हसन तीन रन को के. एल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। लिटन कुमार दास 66 रन को जडेजा ने 28वें ओवर में पवेलियन भेज दिया। 38वें ओवर में शार्दुल ने मो. तौहीद हृदोय 16 को गिल के हाथों कैच आउट कराकर बंगलादेश को पांचवां झटका दिया।

    मुशफिकुर रहीम 38 रन बुमराह का शिकार बने। उन्हें जडेजा ने कैच आउट किया। उसके बाद बुमराह ने महमुदउल्लाह 46 को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। नासुम अहमद 14 को सिराज ने के एल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर बंगलादेश का आठवां विकेट झटका। मुस्तफिजुर रहमान एक रन,शोरिफुल इस्लाम सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिये। वहीं कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here