हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home खेल भारत-पाक मैच ...

    भारत-पाक मैच में इंद्रदेव ने फिर डाला ‘खलल’

    India vs Pakistan
    भारत -पाक एशिया कप मैच कल खेला जाएगा।

    कोलंबो (श्रीलंका)। एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज के भारत और पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे। विराट कोहली (नाबाद 08) और केएल राहुल (नाबाद 17) क्रीज पर डटे हुए थे। इससे पूर्व ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। India vs Pakistan

    उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने कैच आउट करवाया। कप्तान रोहित शर्मा (49 गेंदों में 56 रन) को शाबाद खान ने फहीम अशरफ के हाथों कैच करवाए। रोहित के विकेट के साथ उनकी शुभमन के साथ 121 रन की पार्टनरशिप टूटी। दोनों ने पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 147 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। यह रोहित-गिल की 5वीं शतकीय साझेदारी है। रोहित ने इस मुकाबले में अपने करियर की 50वीं फिफ्टी लगाई और गिल ने 9वीं फिफ्टी पूरी की।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में मनाया गया पावन महापरोपकार माह का भंडारा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here