हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल बीसम बीस में ...

    बीसम बीस में बदला चुकाने उतरेगा भारत

    India, Play, Match, Cricket, T20

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच आज

    • सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार रात्रि 9 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

    किंग्स्टन (एजेंसी)। भारतीय टीम रविवार को होने वाले एकमात्र ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में वेस्ट इंडीज से पिछली कुछ पराजयों का बदला चुकाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। भारत ने वेस्ट इंडीज से पांच वनडे की सीरीज 3-1 से जीत ली है और अब उसका लक्ष्य एकमात्र बीसम बीस मैच भी कब्जाना है। भारत ने जिस वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया उसे देखते हुए टी20 में भी उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है लेकिन कैरेबियाई इस फॉर्मेट में महारथी माने जाते हैं और उन्हें हराना आसान काम नहीं होगा।

     युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका

    भारत को अपनी मेजबानी में 2016 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और 2016 में ही अमेरिका में खेली गई दो टी20 मैचों की सीरीज वेस्ट इंडीज ने 1-0 से जीती थी। वेस्ट इंडीज टी20 का विश्व चैंपियन है और भारत के पास अच्छा मौका है कि वह वनडे सीरीज जीतने के बढ़े मनोबल को कायम रखते हुए वेस्ट इंडीज को बीसम बीस मुकाबले में भी पटखनी देकर दौरे का समापन जीत के साथ करे। इस एकमात्र मुकाबले के लिए भारतीय टीम को देखा जाए तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। पंत ने अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला है। टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के रुप में दो अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं।

    ओपनिंग में अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन की जोड़ी बनी रहेगी। हालांकि शिखर पिछले तीन मैचों में चार, पांच और दो रन ही बना पाए थे। इससे पहले शुरूआती दो वनडे में उन्होंने 87 और 63 रन बनाये थे। युवराज सिंह पिछले दो वनडे में नहीं खेले थे और उन्हें अंतिम एकादश में उतारने के लिए टीम प्रबंधन को कुछ माथा पच्ची करनी पड़ेगी। टीम में हार्दिक पांड्या, केदार जाधव और रवींद्र जडेजा आॅलराउंडर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और तीन विकेट लेने वाले उमेश यादव के बने रहने की उम्मीद है। डैथ ओवरों के माहिर भुवनेश्वर कुमार पिछले दो वनडे में नहीं खेले थे और उनकी जगह बनाने के लिए किसी तेज गेंदबाज या स्पिनर को हटाना होगा।

     विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस मैच में शामिल

    दूसरी तरफ मेजबान टीम इस मैच को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा को बचाना चाहेगी। वेस्ट इंडीज के लिए इस एकमात्र मैच में मनोबल बढ़ने वाली बात यह है कि उसके विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। गेल के लिए अपने घरेलू मैदान पर यह उनका पहला टी20 मैच होगा। उन्होंने आखिरी बार वेस्टइंडीज की ओर से भारत की मेजबानी में हुए टी20 विश्वकप 2016 में फाइनल मैच में खेला था जहां कैरेबियाई टीम इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी।

    वनडे और टेस्ट में कप्तानी करने वाले आॅलराउंडर जेसन होल्डर को इस मैच में आराम दिया गया है और उनकी जगह कार्लाेस ब्रेथवेट टीम का नेतृत्व करेंगे। गेल को इस मैच के जरिए अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के जबरदस्त खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय गेंदबाजों को खासतौर पर गेल से सतर्क रहना होगा जो अपने दिन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं।

    भारत को अपनी मेजबानी में 2016 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और 2016 में ही अमेरिका में खेली गई दो टी20 मैचों की सीरीज वेस्ट इंडीज ने 1-0 से जीती थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।