हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home रंगमंच अक्षय के साथ ...

    अक्षय के साथ ‘मुस्कुराएगा इंडिया’

    Akshay Kumar

    मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिये म्यूजिक वीडियो ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ लेकर आए हैं। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से जंग लड़ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पैदा हुए डर के माहौल में लोगों की हौसला अफजाई के लिए अक्षय कुमार और निमार्ता-निर्देशक जैकी भगनानी ने मिलकर एक गाना मुस्कुराएगा इंडिया बनाया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, कृति सेनन, तापसी पन्नू और राजकुमार राव जैसे कई कलाकार अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं।

    • विशाल मिश्रा द्वारा गाए ट्रैक का वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ शुरू होता है।
    • वीडियो में अभिनेताओं ने भारतीयों से मुस्कुराहट फैलाने का आग्रह करते देखा जा सकता है।
    • अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
    • इस गाने को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।