हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल हॉकी टीम ने आ...

    हॉकी टीम ने आस्ट्रिया पर जीत से किया समापन

    India, Won, Hockey, Austria, Match

    एम्स्टेलवीन (हॉलैंड)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां अपने आखिरी मुकाबले में आस्ट्रिया के खिलाफ 4-3 की रोमांचक जीत के साथ अपने यूरोप दौरे का विजयी समापन किया। भारतीय टीम ने अपने दौरे में तीन मैच जीते और दो में उसे हार मिली। मैच में रमनदीप सिंह ने 25वें और 32वें मिनट में दो गोल दागे तो चिंगलेनसाना सिंह कंजुगम ने 37वें और 60वें मिनट में दो और गोल कर आस्ट्रिया के खिलाफ टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

    यूरोप दौरे पर भारतीय टीम ने तीन मैच जीते और दो में हार मिली

    विश्व की चौथे नंबर की टीम के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद भारतीय पुरुष टीम ने आस्ट्रिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और गेंद को ज्यादातर समय अपने कब्जे में रखा। हालांकि सर्किल में भारतीय टीम को काफी मुश्किल भी हुई और विपक्षी टीम ने 14वें मिनट में ही ओलिवर बिंडर के गोल से पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे क्वार्टर में हालांकि गलतियां सुधारते हुए 25वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया। वापसी कर रहे अमित रोहिदास ने रमनदीप को गेंद पास की जिस पर उन्होंने गोल कर 1-1 से स्कोर बराबर कर दिया।

    मैच के हॉफ टाइम की समाप्ति से 10 मिनट पहले ही टीम इंडिया ने और भी आक्रामकता दिखाई और सर्किल में भी कहीं अच्छा खेल दिखाया जिसकी बदौलत 32वें मिनट में रमनदीप ने मैदानी गोल कर 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। रमनदीप ने आस्ट्रियाई गोलकीपर को छकाते हुए रिवर्स शॉट लगाते हुए गेंद को बाक्स में पहुंचाकर बढ़िया गोल किया। भारत को इसके बाद एक और मौका जल्द मिला जब मनदीप सिंह ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया। हालांकि गेंद बार को पार कर गयी जिससे मौका बेकार हो गया। इसके बाद मनदीप ने फिर से गोल का बढ़िया मौका बनाया और उपकप्तान चिंगलेनसाना ने इसे भुनाते हुए 37वें मिनट में ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार की मदद से एक और गोल भारत के लिए कर स्कोर 3-1 किया।

    भारतीय हॉकी टीम 18 को लौटेगी स्वदेश

    आखिरी 15 मिनट रहते भारत ने मजबूत बढ़त बना ली। लेकिन आस्ट्रियाई टीम ने कमाल की वापसी कर ली और भारतीय गोलकीपर को छकाते हुए माइकल कोर्फर ने पेनल्टी कार्नर पर 53वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। भारत ने इसके दो मिनट बाद ही एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया। फारवर्ड गुरजंत सिंह ने मनप्रीत सिंह के पास पर शॉट लगाया लेकिन यह मौका बेकार हुआ। इसके आठ मिनट बाद ललित उपाध्याय ने भी बढ़िया मौका गंवा दिया और आस्ट्रिया ने 55वें मिनट में पैट्रिक श्मिड की मदद से बराबरी का गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया।

    इस समय भारतीय टीम खासा दबाव में दिखाई दी और उसने बढ़त के लिए गोल के प्रयास बढ़ा दिए और फाइनल हूटर से 10 मिनट पहले उसे इसका फायदा हुआ जब चिंगलेनसाना ने मैच में रमनदीप और गुरजंत सिंह की मदद से बनाए गए बढ़िया मौके पर गेंद को डिफ्लेक्ट करते हुए मैच का विजयी गोल दाग दिया और भारत को 4-3 से रोमांचक जीत मिल गई। भारतीय हॉकी टीम 18 अगस्त को अपने यूरोप दौरे से स्वदेश लौटेगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।