हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Encounter: कु...

    Encounter: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकवादी ढेर

    Jammu and Kashmir
    Jammu and Kashmir कुलगाम में मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद

    श्रीनगर (एजेंसी)। Encounter: सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और चार अज्ञात आतंकवादी ढेर हो गये। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश ऐसे समय नाकाम की है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर के काला जंगल में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गये , जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) की तरफ से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मृत आतंकवादियों की पहचान और किसी समूह से संबंद्धता की अभी तात्कालिक तौर पर पता नहीं चल सका है। पिछले दो सप्ताह में सीमापार से घुसपैठ की कोशिशों में अचानक तेजी आयी है और इसी दौरान कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 11 आतंकवादी मारे गये हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here