हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Iran-Israel War Updates: ईरान ने किया मिसाइलों से हमला, भारी तबाही के बीच अनेकों घायल

    Iran-Israel Clash
    Iran-Israel War Updates: ईरान ने किया मिसाइलों से हमला, भारी तबाही के बीच अनेकों घायल

    Iran-Israel War Updates: यरूशलम। पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान द्वारा मध्य और उत्तरी इज़रायल की ओर दागी गईं लगभग 100 मिसाइलों ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। इज़रायली सेना और राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ (एमडीए) के अनुसार, इन हमलों में 41 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक महिला की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। Iran-Israel Clash

    मध्य इज़रायल में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों के हमलों से कई आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंचा है। एमडीए के चिकित्सा दल ने बताया कि घायल व्यक्तियों में से दो की हालत गंभीर, दो को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ लोग आघात और भय से पीड़ित हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है।

    हमले ईरान के जवाबी सैन्य अभियान का हिस्सा

    इज़रायली समाचार सूत्रों के अनुसार, ये हमले ईरान के जवाबी सैन्य अभियान का हिस्सा हैं, जो इज़रायल द्वारा किए गए हालिया एयरस्ट्राइक के बाद सामने आया। शुक्रवार को इज़रायली वायुसेना ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 70 से अधिक लोगों की मृत्यु और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसमें 6 परमाणु वैज्ञानिकों और कई सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की भी खबर है। Iran-Israel Clash

    ईरान की प्रतिक्रिया में दागी गईं मिसाइलों में से छह राजधानी तेल अवीव में आकर गिरीं, जहां एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि इज़रायली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया गया था।

    इस बीच, इज़रायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि उनकी वायुसेना ने यमन की ओर से प्रक्षेपित तीन ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। इस दौरान इज़रायल में कोई सायरन नहीं बजा, जिससे आम नागरिकों को अफरा-तफरी से बचाया जा सका। इज़रायल और ईरान के बीच यह टकराव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी चिंता का विषय बनता जा रहा है। क्षेत्र में शांति बहाल करने की अपीलें जारी हैं, लेकिन दोनों देशों की ओर से की जा रही सैन्य कार्रवाई से स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है। Iran-Israel Clash

    Tiger Attack in Ranthambore: लोग सेल्फी ले रहे थे कि अचानक बाघ ने हमला बोल दिया!