हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश CHANDRAYAAN 3...

    CHANDRAYAAN 3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वालीं ISRO की वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    CHANDRAYAAN 3
    CHANDRAYAAN 3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वालीं ISRO की वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    चेन्नई (एजेंसी)। चंद्रयान 3 में अपनी आवाज देने वाली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई में निधन हो गया। वह 64 साल की थीं। वैज्ञानिक वलारमथी ने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती के लिए अपनी आवाज थी। लॉन्चिंग के करीब दो महीने बाद उनका शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। CHANDRAYAAN 3

    वैज्ञानिक वलारमथी का जन्म तमिलनाडु के अरियालुर में 31 जुलाई, 1959 को हुआ था। उन्होंने कोयंबटूर में गवर्नमेंट कॉलेज आॅफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक करने से पहले निर्मला गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की। सुश्री वलारमथी 1984 में इसरो में शामिल हुईं और उन्होंने अपने पद पर कार्यरत रहते हुए, कई अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ‘एन वलारमथी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, जो चंद्रयान 3 सहित कई इसरो लॉन्च काउंटडाउन के पीछे की आवाज थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ शांति।’

    उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त को इसका लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतरा। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग करवाई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here