हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Prime Ministe...

    Prime Minister Modi: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कही ये बड़ी बात!

    Narendra Modi
    Prime Minister Modi: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कही ये बड़ी बात!

    नई दिल्ली (एजेंसी)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Italian PM Giorgia Meloni) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार चुनावी जीत की बधाई देते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों नेता दोनों देशों को जोड़ने वाली दोस्ती को मजबूत करने हेतु मिलकर काम करेंगे। इटली के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दोनों देश लोगों की भलाई के लिए विभिन्न मुद्दों पर मिलकर सहयोग करेंगे। Narendra Modi

    मेलोनी ने एक्स पर डाली एक पोस्ट में कहा, ‘‘नई चुनावी जीत पर @ल्लं१ील्ल१िेंङ्म्िर को बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम इटली और भारत को जोड़ने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई के लिए विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’’ Narendra Modi

    इटली की प्रधानमंत्री की बधाई पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री @जियोर्जिया मेलोनी। हम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो साझा मूल्यों और हितों पर आधारित है। वैश्विक भलाई के लिए हम मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।’’ Narendra Modi

    PM Modi Resign: 17 वीं लोकसभा भंग, पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, नई सरकार बनने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्र…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here